पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले का बक्चा इलाका रविवार को बम धमाकों से दहल गया। शनिवार को बक्चा के होगला वन क्षेत्र में भारी मात्रा में बम बरामद किए गए थे। सभी बमों को पुलिस और बम निरोधक दस्ते की उपस्थिति में निष्प्रभावी कर दिया गया है। बम पूर्वी मेदिनीपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान मिले थे। बम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत यह सूचना बम निरोधक दस्ते को भेजी थी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि बम यहां के होगला जंगल में 15 ड्राम में भरकर रखे गए थे।