इस लिस्ट को 6 कैटेगरी में बांटा गया है। ये कैटेगरी आइकंस, पायनियर्स, टाइटंस, आर्टिस्ट्स, लीडर्स और इनोवेटर्स हैं। इस मैग्जीन में मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों में पीट डेविडसन, अमांडा सेफ्राइड, सिमू लियू, मिला कुनिस, ओपरा विनफ्रे, जैसे कईं बड़े चेहरे को जगह दी गई है। तो एथलीट्स में नाथन चेन, एलेक्स मॉर्गन, एलीन गु, कैंडेस पार्कर, एलेक्स मॉर्गन, मेगन रैपिनो और राफेल नडाल का नाम शामिल है। 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में 18 साल की एलीन गु हैं, तो वहीं सबसे उम्रदराज व्यक्ति के तौर पर फेथ रिंगगोल्ड का नाम है जिनकी उम्र 91 साल है।