8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: दिनदहाड़े लूट, फ्लाइओवर पर कार रुकवा कर लूटे 70 लाख

वेस्ट दिल्ली के नारायणम फ्लाइओवर पर गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने कारोबारी से से 70 लाख रुपए लूट लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 3 Aug 2018, 9:33 AM IST

delhi robbery

दिल्ली: दिनदराड़े लूट, फ्लाइओवर पर कार रुकवा कर टूले 70 लाख

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कारोबारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने गुरुवार को एक कारोबारी की कार रुकवाकर गन पॉइंट पर उससे 70 लाख रुपए लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पुलिस को शक है कि इस लूट में किसी अपने का हाथ हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: मामूली सी बात पर जन्मदिन वाले दिन ही पति ने चाकुओं से गोदकर की पत्नी की हत्या

दोपहर तीन बजे हुई लूट

बता दें कि यह घटना वेस्ट दिल्ली के नारायणम इलाके के फ्लाइओवर पर हुई। पुलिस ने बताया कि लूट की ये घटना गुरुवार दोपहर पौने 3 बजे के करीब की है। लूट का शिकार हुए कारोबारी 38 साल के कशिश बंसल रोहिणी के रहने वाले हैं। वह क्रूड ऑयल से लूब्रिकेंट्स बनाने का कारोबार करते हैं। उनका ऑफिस पीतमपुरा में स्थित है।

ऑफिस से गुड़गाव जा रहा था कारोबारी

कशिश बंसल ने पुलिस जांच में बताया कि जिस दिन लूट की घटना हुई उस दिन दोपहर में वह अपने दफ्तर से गुड़गांव जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार में 70 लाख रुपए एक बैग में रखा था। ये पैसे उन्हें किसी को देने थे। उन्होंने बताया कि पैसों से भरा बैग उन्होंने गाड़ी की डिकी में रखा था और कार अंदर सीट पर भी एक और बैग रखा था। कार उनका ड्राइवर चला रहा था।

बाइक सवार लोगों ने रुकवाई कार

दोपहर लगभग 3 बजे जब वह नारायणा फ्लाइओवर से होते हुए जा रहे थे, तभी बाइक पर आए तीन बदमाश आएं और उन्होंने ने उनकी गाड़ी को रुकवा दिया। तभी बाइक से दो लोग नीचे उतरे और ड्राइवर से गाड़ी की डिकी खोलने को कहा। इस दौरान कशिश ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उनके ऊपर बंदूक तान दी और डिकी खुलवा कर पैसे से भरा बैग लेकर चमपत हो गए।

यह भी पढ़ें-किकी डांस चैलेंज: दिल्ली पुलिस का ट्वीट, सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करेंं

घटना के बाद पूछताछ में कई बार बयान बदल रहे हैं कशिश

लूट के बाद कशिश ने पूरी घटना की पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद वह कई बार अपने बयान बदलते रहे। डीसीपी ने बताया कि जब इतनी बड़ी कैश रकम के संबंध में कारोबारी से पूछताछ की गई कि तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कमिशन पर वाइट मनी के बदले कैश रकम देने का काम भी करते थे। उन्होंने बताया कि जो पैसे चोरी हुए है वह उनकी भी नहीं थी। उन्हें ये पैसे किसी को देने थें। फिलहाल पुलिस ने लूकट का मामल दर्ज कर दिया और बदमाशों की क्षान बीन में लगी है।