चाकुओं के हमले से घायल रेनु मदद की गुहार लगते हुए घर के नीचे आ गई। खून से लथपथ देख आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंची डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जिस समय रेनु के ऊपर उसके पति ने हमला किया उस दौरान उसका दो साल का बेटा भी वहीं मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।