आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के अत्चुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अमोनियम गैस लीक होने की घटना सामने आई है। गैस लीक होने से कंपनी में काम करने वाली महिलाओं को चक्कर और उल्टियां आने लगीं, और कम से कम 87 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं, जिनकी संख्या अब बढ़ कर 140 हो गई है। गैस लीक होने की घटना की जनकारी लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और हालात की जानकारी ली।