एक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेने लंदन गये राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लयबद्ध पंक्तियों के जरिये सीबीआइ की कार्यवाही को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, "सत्य व तथ्य का मार्ग वह अग्निपथ है जिस पर चलना कठिन है पर असंभव नहीं। देर से ही सही लेकिन विजय सदैव सत्य की ही होती है। लड़ रहे है, जीत रहे है। लड़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे। ऐ हवा जाकर कह दो, दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है नहीं डरेगा, लालू इन सरकारों से।"