आपको बता दें कि आम चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे मअरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 6 पर प्रभारी नियुक्त कर दिए थे और यह कयास लगाए जा रहे थे कि यही प्रभारी लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगे। लेकिन राहुल मेहरा के इनकार करने के बाद एक बार फिर से पार्टी के अंदर मचे घमासान ने केजरीवाल को चिंता में डाल दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर राघव चड्ढा, आतिशी मार्लेना, दिलीप पांडे और पंकज गुप्ता समेत राहुल मेहरा को प्रभारी बनाया गया था। राहुल मेहरा की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद अब दिल्ली की 2 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रभारियों का पद खाली हो गया है जबकि पांच प्रभारी दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।