दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से अग्निपथ योजना की समीक्षा करने का आग्रह किया और कहा कि नई सैन्य भर्ती पॉलिसी युवाओं और देश के लिए हानिकारक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "अग्निपथ योजना हमारे युवाओं और देश के लिए हानिकारक है। चार साल की सेवा के बाद, उन्हें भूतपूर्व सैनिक कहा जाएगा और उन्हें कोई पेंशन नहीं मिलेगी... मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को इसको रिव्यु करना चाहिए।"