
Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी
सदी के महानायक कहे जाने वाले इंडस्ट्री के दिग्गज और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने टीवी क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 यानी KBC 14 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के अब तक काफी कंटेस्टेंट्स हॉट सीट पर बैठ चुके हैं और लखपति से लेकर करोड़पति बन कर जा चुके हैं। हाल के एपिसोड में सूरज दास (Suraj Das) बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठे थे। इसी दौरान सूरज दास ने बिग बी से उनकी 44 साल पुरानी फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के को-एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसको लेकर बिग बी को सभी के सामने माफी तक मांगनी पड़ गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
दरअसल, सूरज दास ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग के दौरान बिग गी ने विनोद खन्ना पर ग्लास फेंक दिया था, जो उनकी ठुड्डी पर जाकर लगा था, जिसकी वजह से उन्हें 16 टांके तक लगवाने पड़े थे। सूरज ने बिग बी से पूछा कि 'क्या ये सही है सर?', जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि 'सर बिल्कुल सही है'।
एक्टर ने आगे जवाब देते हुए कहा कि 'गलती हो गई सर हमसे। बार में खड़े हम लोग पी रहे थे...'। इसी बीच सूरज कहते हैं कि 'हां हां, सही है सर'। इसके बाद बिग बी आगे कहते हैं कि 'भाईसाहब, जब इतना कुछ देखा हुआ है आपने, काहे टोक रहे हैं हमको'। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kantara को देख क्यों कांप उठीं Kangana Ranaut?
इसके बाद सूरज एक और सवाल बिग बी से करते हैं और कहते हैं कि 'मुकद्दर का सिकंदर के लिए आप बाइक पर शूटिंग कर रहे थे तो उसके लिए आप रिहर्सल करते थे और जुहू से बांद्रा तक आप रोज रिहर्सल करके जाते थे, तो बहुत सी महिलाएं आपका पीछा करती थीं?'। कंटेस्टेंट की ये बात सुनने के बाद बिग बी के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाती है।
साथ ही बिग बी भौचक्के अंदाज में सूजर से पूछते हैं कि 'ये किसने बोला आपको?', जिसके जवाब में सूरज कहते हैं कि 'उन्होंने गूगल पर पढ़ा है'। इसके बाद सूरज आगे कहते हैं कि 'आज भी आपके पीछे महिलाएं हैं'। ये सुनकर बिग बी पीछे पलट कर देखते हैं और हंसने लगते हैं। 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म 44 साल पहले साल 1978 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Kantara फिल्म देख कर्नाटक सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Updated on:
21 Oct 2022, 3:44 PM IST
Published on:
21 Oct 2022, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.