आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी की मां वाईएस विजयम्मा ने शुक्रवार YSR कांग्रेस के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अपने बेटे जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस छोड़कर अपनी बेटी के साथ जाने का फैसला बना लिया है। विजयम्मा ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि वह हमेशा जगनमोहन रेड्डी के करीब रहेंगी। यह ऐलान गुरुवार को पार्टी के अधिवेशन में वायएस विजयलक्ष्मी ने भाषण के अंत में किया, कार्यक्रम में उनके बेटे YS जगनमोहन रेड्डी भी उपस्थित थे ।