
Arvind Kejriwal Net Worth: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविड में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसमें एक बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है। वो ये है कि पिछले पांच सालों में अरविंद केजरीवाल की संपत्ति घटी है। जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की संपत्ति बढ़ी है। यानी अरविंद केजरीवाल से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल हैं।
बुधवार को चुनाव आयोग को सौंपे गए अरविंद केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के पास बैंक बैलेंस के रूप में 2.96 लाख रुपये और नकद के रूप में 50,000 रुपये हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल की अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख रुपये की है। जबकि चल संपत्ति करीब साढ़े तीन लाख रुपये की है। हलफनामे से यह भी सामने आया है कि अरविंद केजरीवाल के पास कोई घर या कार नहीं है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की आय 7.21 लाख रुपये थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अरविंद केजरीवाल ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने एफिडेविड में अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसमें अरविंद केजरीवाल के पास कुल एक करोड़ 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चल संपत्ति है। साल 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की कुल इनकम 721530 लाख रुपये है। जबकि साल 2022-23 में अरविंद केजरीवाल ने अपनी इनकम 167066 लाख रुपये दिखाई है। साल 2021-22 में 162976 लाख रुपये और साल 2020-21 में 4490640 लाख रुपये दिखाई गई है। जबकि साल 2019-20 में अरविंद केजरीवाल ने अपनी इनकम 157823 लाख रुपये दिखाई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के पास 50000 रुपये कैश है।
वहीं सुनीता केजरीवाल के पास एक करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इनकम साल 2023-24 में 1410740 लाख रुपये दिखाई गई है। जबकि साल 2022-23 में 1289700 लाख रुपये और साल 2021-22 में 1159770 लाख रुपये सुनीता केजरीवाल की कुल इनकम बताई गई है। साल 2020-21 में सुनीता केजरीवाल की इनकम 1141920 लाख रुपये और साल 2019-20 में 1047880 लाख रुपये कुल इनकम दिखाई है। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल के पास 42000 रुपये कैश है। 26 लाख रुपये से ज्यादा सुनीता केजरीवाल के म्यूचुअल फंड में जमा हैं। सुनीता केजरीवाल के नाम पर एक मारुति बलेनो कार है।
साल 2020 के एफिडेविड के अनुसार अरविंद केजरीवाल की कुल चल संपत्ति 99574 हजार रुपये थी। जबकि अचल संपत्ति एक करोड़ 77 लाख रुपये की थी। अरविंद केजरीवाल की इनकम साल 2018-19 में 281375 लाख रुपये थी। जबकि साल 2017-18 में 258444 लाख रुपये थी। साल 2016-17 में 245965 लाख रुपये थी। साल 2015-16 में 246946 लाख रुपये और साल 2014-15 में अरविंद केजरीवाल की कुल इनकम 742884 लाख रुपये थी। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के पास कोई कार और घर नहीं था। हालांकि अरविंद केजरीवाल के पास दो प्लॉट जरूर थे। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब पौने दो करोड़ रुपये बताई गई थी।
वहीं सुनीता केजरीवाल की कुल चल संपत्ति 5707791 लाख रुपये थी। जबकि अचल संपत्ति एक करोड़ रुपये की थी। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल की इनकम 2018-19 में 994790 लाख रुपये थी। जबकि साल 2017-18 में 1122960 लाख रुपये थी। साल 2016-17 में 1191780 लाख रुपये थी। साल 2015-16 में 1219440 लाख रुपये और साल 2014-15 में सुनीता केजरीवाल की कुल इनकम 1208400 लाख रुपये थी। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल के पास एक मारुति बलेनो (डेल्टा) कार थी। साथ ही एक फ्लैट भी उनके नाम पर बताया गया था। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल के 320 ग्राम सोने की ज्वेलरी और एक किलो चांदी की ज्वेलरी थी। जिसकी कुल कीमत 1240000 बताई गई थी।
Updated on:
16 Jan 2025, 1:38 PM IST
Published on:
15 Jan 2025, 11:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.