बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज अस्पताल जाने में जल्दबाजी न दिखाएं, इससे जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलता है। ऐसे में हम होम आइसोलेशन का सिस्टम मजबूत कर रहे हैं, जिससे हल्के लक्षण होने पर संक्रमितों को घर पर ही दवा पहुंचाई जाएगी।