Delhi Drinking Water Crisis: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने का दावा किया था। इसपर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने उनपर मानहानि का केस करने की बात कही थी। इसपर केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा "सैनी साहब पानी के ऊपर राजनीति ना करें। पाप चढ़ेगा तुमको। लोगों की बद्दुआएं लगेंगी। मुझे डरा रहे हैं कि केस करेंगे। कर दो केस। केस करने में कोई कसर छोड़ रखी है क्या। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे। दिल्ली की जनता के पानी में जहर मिलाओगे और केजरीवाल आवाज उठाएगा तो तुम डराओगे कि केस कर देंगे।"