8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम का बदला मिजाज! बिहार के इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, कई जगह छाए रहे काले बादल

अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज धूप और गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बिहार के कईं जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की सूचना मिली है तो वहीं कई इलाकों में पहले धूल भरी आंधी चलने लगी और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 26 May 2022, 4:02 PM IST

मौसम का बदल मिजाज! बिहार के इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, कई जगह छाए रहे काले बादल

मौसम का बदल मिजाज! बिहार के इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, कई जगह छाए रहे काले बादल

उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। भीषण तरिश के बीच मौसम ने अचानक से करवट बदला है। तो वहीं अब बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बिहार मे लोगों को जहां तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं आसमान में अचानक से काले-बादल घिर आए। कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हुई, जबकि कुछ जिलों में काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी।

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश की आशंका है। बिहार के कई इलाकों में बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी। अगले चार दिनों तक तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बताते चलें लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय जैसे जिलों में बादल छाने से लोगों को राहत मिली है, इन जिलों में बुधवार शाम को भी आंधी के साथ बारिश हुई थी।

तो वहीं अरवल में गुरुवार दोपहर को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव आ गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के साथ बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आ गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दूसरी तरफ, नवादा में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की सूचना है। नवादा जिले के कई इलाकों में पहले धूल भरी आंधी चलने लगी और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने इससे राहत की सांस ली है। तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम में ठंडकपन घुल गया।

यह भी पढ़ें: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है की पटना और नालंदा के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट किया है। वहीं, अलवर, जहानाबाद और गया में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर मौसम विज्ञानियों ने पहले ही पूर्वानुमान जारी कर चुका है. मौसम विभाग ने इस बार मॉनसून के सामान्‍य रहने का अनुमान जताया है। देश के दक्षिणी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में तो मॉनसून पूर्व की बारिश भी शुरू हो चुकी है। जिसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले 1 जून को गृहमंत्री अमित शाह देखेंगे अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', जानिए किस वजह से रखी जा रहीं स्पेशल स्क्रीनिंग