टेबल पर पहले की मीटिंग और आगामी मीटिंग्स से सम्बंधित पेपर रखे हुए थे। इन्हीं दस्तावेजों की फोटो क्लिक कर पुलिसकर्मी किसी को भेज रहा था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी बैठक के अंदर मौजूद था,और अपने फोन से राजनीतिक प्रस्ताव की कॉपी को मोबाइल से स्कैन कर रहा था। नेताओं ने उसे पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मीटिंग नहीं चल रही थी। कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था।