10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में घर वालों ने कैंसिल कर दी थी शादी, 80 KM पैदल चल कर दूल्हे के घर ब्याह करने पहुंची दुल्हन

लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह से दू्ल्हे और दुल्हन के परिवार वालों ने फोन पर शादी टाल दी थी। लेकिन दुल्हन खुद ही दूल्हे के घर ब्याह रचाने पहुंच गई और वो भी पैदल। दुल्हन ने अपने दूल्हे के पास पहुंचने के लिए 80 किमी. का सफर पैदल तय किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 23 May 2020, 10:20 AM IST

Marriage

Marriage

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए शादी-विवाह जैसे सामूहिक समारोह पर भी रोक लगा दी गईं है। इस लॉकडाउन में ज्यादातर लोग आपसी रजामंदी से शादी समारोहों को टाल दे रहे हैं।

इसी लॉकडाउन ( Lockdown ) में ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जो लोगों के लिए मिसाल बन रहे है। अबकी बार लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन के घर नही बल्कि खुद दुल्हन ही दूल्हे के घर ब्याह रचाने पहुंच गई और वो भी पैदल। दुल्हन ने अरने दूल्हे के पास पहुंचने के लिए 80 किमी का सफर पैदल तय किया।

हत्या का वीडियो बनाकर कानून की मदद का किया था दावा, पुलिस ने बनाया कत्ल आरोपी

यह शादी पारिवारिक रजामंदी से ही की गई। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का भी खास ख्याल रखा गया। कन्नौज ( Kannauj ) के थाना तालग्राम के गांव वैसापुर में रहने वाले वीरेंद्र की शादी जनपद कानपुर देहात थाना डेरा मंगलपुर के गांव लक्ष्मण तिलक निवासी गोरेलाल की पुत्री गोल्डी से तय हुई थी।

चार मई को बारात जानी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। इसके बाद फोन पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद शादी ( Marriage ) टाल दी गई। लेकिन इस दौरान दूल्हा और दुल्हन की फोन पर बात होती रही। शादी टलना दुल्हन को गवारा न हुआ और उसने दूल्हे के घर जाने की ठान ली।

बुधवार सुबह वह घर पर किसी को बताए बिना सलवार सूट पहन कर पैदल ही दूल्हे के घर के लिए निकल पड़ी। कपड़े और सामान वाले एक छोटे से बैग के साथ, गोल्डी ( Goldy ) 12 घंटे तक बिना खाना खाए पैदल चलती रही। इस दौरान दुल्हन ने रास्ते में सिर्फ पानी पिया।

गिर के जंगल में शेरों की दहाड़ों के बीच इंसानों के बच्चे ले रहे हैं जन्म

सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जैसे ही ये खबर फैली तो लोगों ने लड़की की जमकर तारीफ की। दूल्हा और दुल्हन के फेस मास्क पहने फोटो इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रहे हैं। इन फोटो में नए शादीशुदा जोड़े को एक साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैं।