31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम नहीं हो रही स्पाइसजेट की मुश्किलें, अब एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, कंपनी ने शिकायत को बताया फर्जी

स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया गया है, जिसे एयरलाइन कंपनी ने पूरी तरह से फर्जी शिकायत बताया है और शिकायतर्ता पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Jul 2022, 3:09 PM IST

Case against SpiceJet chief Ajay Singh 'completely bogus', says airline

Case against SpiceJet chief Ajay Singh 'completely bogus', says airline

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के खिलाफ गुरुग्राम के एक थान में FIR दर्ज हुई है। एक बिजनेसमैन ने अजय सिंह के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। दूसरी तरफ एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि उसके अजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया गया धोखाधड़ी का मामला पूरी तरह से फर्जी है और शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "शराब डीलर अमित अरोड़ा ने स्पाइसजेट और अजय सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गुरुग्राम पुलिस में पूरी तरह से फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। सिंह या एयरलाइन से संबंधित किसी भी व्यक्ति ने कभी भी शिकायतकर्ता से मुलाकात नहीं की है। इसके साथ ही बताया कि उनके बीच कोई लिखित समझौता भी नहीं हुआ है।" प्रवक्ता ने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि पुलिस जांच में यही बात साबित होगी और प्राथमिकी रद्द कर दी जाएगी। स्पाइसजेट और सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।"

बता दें पुलिस ने सोमवार को बताया था कि अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सिंह ने उन्हें प्रदान की गई सेवाओं के लिए 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (DIS) दी, जो बाद में अमान्य और पुरानी करार दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आगे कहा, "मैंने उनसे कई बार संपर्क किया और उनसे अनुरोध किया कि या तो वैध DIS प्रदान करें या सीधे शेयर ट्रांसफर करें। हालांकि, कोई बहाना लगाकर या किसी अन्य कारण से उन्होंने मुझे शेयर ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया।"

यह भी पढ़ें: छोटी आंख पर फनी बयान के बाद पॉपुलेशन कंट्रोल पर बोले नगालैंड के मंत्री - 'मेरी तरह रहें सिंगल'
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में 20 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे गोटबाया राजपक्षे

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़