झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के रांची आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की। इस मामले में गुरुवार को झारखंड, बिहार, दिल्ली और नोएडा में 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। झारखंड में रांची और धनबाद में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निजी व सरकारी, दोनों आवास पर CBI की टीम सर्च कर ही है। बंधु तिर्की पर 28.38 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस घोटाले में काफी ऊंची कीमत पर बिना टेंडर के खेल सामग्री की खरीद शामिल है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले ही महीने इसकी जांच CBI को सौंपी गयी है।