27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके में दो परिवारों के बीच झड़प, चार महिलाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

निजामुद्दीन इलाक में दो परिवारों में आपसी लड़ाई के कारण पांच लोग घायल हो गए। साथ ही दोनों परिवार की चार महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:21 PM IST

दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके में दो परिवारों के बीच झड़प, चार महिलाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके में दो परिवारों के बीच झड़प, चार महिलाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। दो परिवारों में आपसी लड़ाई के कारण पांच लोग घायल हो गए। साथ ही दोनों परिवार की चार महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। बता दें कि बुधवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों परिवार वालों के चार महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तो वहीं पुलिस ने कहा है कि इस झगड़े में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी की ख्वाइश को पूरा करने के लिए एक शख्स अपने दोस्त के साथ मिलकर करने लगा चोरी, गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला के साथ मारपीट किया जा रहा है साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। यह वीडियो हजरत निजामुद्दीन बस्ती इलाके का है। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि इस वीडियो में जो महिला दिखाई दे रही है वह एक पीड़िता भी है और झगड़े में शामिल दूसरों की तरह एक हमलावर भी है। इस घटना में एक परिवार की दो महिलाएं और दो पुरुष एवं दूसरे परिवार की दो महिलाएं व तीन पुरुष इस झगड़े में शामिल हैं। इधर डीसीपी ने बताया है कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि अब इस पूर प्रकर्ण की जांच की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ही पक्षों के बीच कोई पुराना रंजिश है। इसलिए एक मामूली झगड़े को लेकर बात शुरू हुई और वह बढ़ता चला गया। जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे परिवार के ऊपर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करावाया है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और सबूतों के आधार पर दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।