मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी पटना गंगा ड्राइव वे परियोजना का फर्स्ट फेज का काम पूरा हो चुका है। इसे क्वीन नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। गंगा की लहरो के बीच से गुजनरे वाला ये रास्ता मुंबई के मरीन ड्राइव की याद दिलाएगा। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका लोकार्पण करेंगे। बता दें कि 2011 में पटना में मरीन ड्राइव बनाने का प्रस्ताव सरकार ने पास किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में पटना के मरीन ड्राइव का शिलान्यास किया था।