
Phalodi Satta Bazar On Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान हो चुका है। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किया जाएगा। दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा, आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जबकि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन भी कुछ सुधरने का अनुमान है। दिल्ली चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी चौथी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। जबकि भाजपा भी इस बार हर हाल में चुनाव जीतने की कोशिश में जुटी है। इस बीच दिल्ली में मतगणना से ठीक पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एक बार फिर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों की जीत हार को लेकर फलोदी सट्टा बाजार में भाव तेजी से बढ़ने और घटने लगा है।
दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी करने वाले फदोदी सट्टा बाजार एक बार फिर से गरमा गया है। सटोरियों को अब सिर्फ चुनाव के परिणामों का इंतजार है। हालांकि दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर इस बार फलोदी सट्टा बाजार के भाव लगातार बदलते रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने बीते 2 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर नए पूर्वानुमान जारी किए थे। इसमें आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए तगड़ा दावेदार तो माना गया, लेकिन भाजपा को भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा गया। जबकि कांग्रेस को एक बार फिर दिल्ली चुनाव में निराशा मिलने का अनुमान लगाया था। हालांकि अब फिर से जारी पूर्वानुमानों में कांग्रेस का प्रदर्शन मामूली रूप से सुधरता दिखाई दे रहा है। बहरहाल दिल्ली चुनाव का परिणाम आने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। इसके बाद फलोदी सट्टा बाजार के दावे कितने झूठे और कितने सच हैं इसका खुलासा भी हो जाएगा।
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के लेटेस्ट पूर्वानुमान की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को सबसे बड़ा फायदा होता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। अभी तक बाजार भावों में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट सरकार बनती दिख रही थी। एक दिन पहले ही फलोदी सट्टा बाजार आप पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 37 से 39 सीटें दे रहा था। अब फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली में आप पार्टी को 35 से 37 सीटें दे रहा है। यह पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत है, लेकिन बाजार के भावों में भाजपा अब 33 से 35 सीटें मिल रही हैं। जो पहले 31 से 33 थीं। यानी फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा को तेजी से बढ़त मिलती दिख रही है।
फलोदी सट्टा बाजार ने अपने लेटेस्ट पूर्वानुमान में सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार में अरविंद केजरीवाल पर 65 पैसे भाव तय किया गया है। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का 85 पैसे भाव तय है। यानी अगर आप केजरीवाल पर 10 हजार रुपये लगाते हैं तो चुनाव जीतने के बाद आपको 6 हजार 500 रुपये का फायदा होगा। वहीं भाजपा के प्रवेश वर्मा पर 10 हजार लगाने पर 8 हजार 500 रुपये का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी पर दांव लगाने में किसी ने कोई रुचि ही नहीं ली है।
दिल्ली की दूसरी हॉट सीट कालकाजी में आम आदमी पार्टी से दिल्ली की सीएम आतिशी उम्मीदवार हैं। आतिशी की सीधी टक्कर भाजपा के रमेश बिधूड़ी से मानी जा रही है। हालांकि यहां पर कांग्रेस की तेज तर्रार महिला नेता अलका लांबा भी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन कोई भी अलका लांबा पर दांव नहीं लगाने में रुचि नहीं ले रहा। फलोदी सट्टा बाजार में सीएम आतिशी पर 25 पैसे का भाव है। जबकि रमेश बिधूड़ी पर 33 पैसे का भाव चल रहा है। वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया और भाजपा के तरविंदर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी पर दांव नहीं लगाया गया है। मनीष सिसोदिया पर 50 पैसे तो तरविंदर सिंह मारवाह पर 70 पैसे का भाव लगाया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए फलोदी सट्टा बाजार ने कई बार अपने आंकड़े बदले हैं। सबसे पहले जारी पूर्वानुमान में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें दी गईं। जबकि दूसरी बार जारी आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को थोड़ी बढ़त के साथ 39 से 41 सीटें दी गईं। अब एक बार फिर से जारी पूर्वानुमान में पहले वाले आंकड़े दोहराए गए हैं। जबकि भाजपा को पहले 25 से 35 सीटें दी गई थीं। अब एक बार फिर फलोदी सट्टा बाजर ने 32 से 34 सीटें मिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती दिखाई दे रही है। हालांकि यह आंकड़े कितने सच हैं, ये चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
डिस्क्लेमरः पत्रिका. कॉम का उद्देश्य सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन देना नहीं है। सिर्फ चुनाव को लेकर जारी अनुमानों के बारे में बताना है।
Updated on:
07 Feb 2025 03:22 pm
Published on:
04 Feb 2025 07:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
