27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के निशाने पर केजरीवाल, आप सरकार पर लगाया राशन घोटाले का आरोप

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप सरकार पर 3 साल के भीतर 3 हजार करोड़ के राशन घोटाला करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Aug 2018, 11:50 AM IST

news

भाजपा के निशाने पर केजरीवाल, आप सरकार पर लगाया राशन कार्ड घोटाले का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप सरकार पर 3 साल के भीतर 3 हजार करोड़ के राशन घोटाला करने का आरोप लगाया है। तिवारी ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुए इस राशन घोटाले के लिए कोई और नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दिल्ली सरकार का कारनामा है कि गरीबों को राशन कार्ड पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा।

केरल बाढ़ की सामने आई असली वजह, तमिलनाडु के मुल्लापेरियर बांध से पानी छोड़ना बना आफत

शर्मसार हो रही दिल्ली

वहीं, भाजपा नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल को राशन वितरण में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने इन अनियमितताओं को दूर करते हुए 'ई-पॉइंट ऑफ सेल' व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। भाजपा सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इस व्यवस्था को लागू नहीं करती तो भाजपा राजधानी में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करेगी। यही नहीं तिवारी ने मंडावली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि यहां तीन बच्चों की मौत भूख के कारण हुई है। आज गरीब लोग राशन कार्ड पाने के लिए परेशान हैं, उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है। भूख से मरे तीन बच्चों को लेकर दिल्ली शर्मसार हो रही है।

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को नसीहत, मर्द बनो और सप्रंग की कामयाबी स्वीकार करो

'ई-पॉइंट ऑफ सेल' व्यवस्था लागू

इसके साथ ही भाजपा नेता ने राशन कार्ड वितरण प्रणाली में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के साथ मिलकर राशन व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया है। इसके लिए सरकार ने 'ई-पॉइंट ऑफ सेल' व्यवस्था लागू की है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग