7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: कावंडियों ने मामूली बात पर तोड़फोड़ कर पलट दी थी कार, अब 9 आरोपी गिरफ्तार

कावंडियों ने मोतीनगर इलाके में तोड़फोड़ करते हुए कार को पलट दिया था, इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Aug 2018, 3:22 PM IST

दिल्ली: कावंडियों ने मामूली बात पर तोड़फोड़ कर पलट दी थी कार, अब 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: कावंडियों ने मामूली बात पर तोड़फोड़ कर पलट दी थी कार, अब 9 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते दिनों दिल्ली के मोतीनगर इलाके में कावंड़ियों ने एक छोटी सी बात को लेकर जमकर उत्पात मचाया था और एक गाड़ी को पलट दिया था। अब इसम मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक राहुल उर्फ बिल्ला नामक एक अपराधी था। बिल्ला ने सेंधमारी समेत कई वारदातों को अंजाम दिया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

दिल्ली: उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक निकला कुख्यात अपराधी

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि बीते 7 अगस्त मंगलवार की शाम एक लड़की अपने दोस्त के साथ कार से कनॉट प्लेस से लौंट रही थी कि तभी पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में तांगा स्टैंड के पास कावंडिए से उसकी कार टच हो गई। इसके बाद गुस्साए कावंडिए ने जमकर उत्पात मचाया और फिर तोड़फोड़ करते हुए गाड़ी को पलट दिया था। लड़की की कार में आगे बैठे एक लड़के की कावंडियों ने पीटाई भी कर दी। हालांकि लड़का और लड़की कावंडियों के चंगुल से किसी तरह निकलकर भागन में कामयाब रहे। कावंडियों ने इस दौरान कई दूसरे गाड़ियों को भी अपनी निशाना बनाया। इस दरमियान जब यह सब हो रहा था दिल्ली पुलिस एक तमाशबीन बन कर सिर्फ देखती रही। बाद में मोती नगर थाना पुलिस के अलावा कुछ पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची और फिर मामले को शांत कराते हुए कावंडियों को आगे रवाना किया गया। बता दें कि इन सबके बीच जब घटना की खबर पीड़ित लड़की के घरवालों को मिली तो फौरन मौके पर पहुचे हालांकि परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया। लेकिन फिर जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और आरोपियों को धर दबौचा।