
Delhi Election 2025: दिल्ली में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सर्वे एजेंसियां और सट्टा बाजार दिल्ली में बनने वाली नई सरकार को लेकर लोगों का मन टटोलने में लगी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें मिलने का पूर्वानुमान बताया है। जबकि भाजपा को भी बढ़त मिलने की बात कही है। वहीं कांग्रेस को इस बार सिर्फ तीन सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही अब सी-वोटर सर्वे ने भी अपने आंकड़े जारी किए हैं। इसके तहत दिल्ली में 51 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं। जबकि 49 प्रतिशत लोगों ने सरकार बदलने की बात कही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया। इस पूर्वानुमान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना बताया गया है। इसी बीच सी वोट का स्नैप पोल भी सामने आया है। इस सर्वे के तहत दिल्ली में बढ़त के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा। जबकि चुनाव परिणाम आठ फरवरी को जारी किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने हाल ही में अपना पूर्वानुमान जारी किया था। इसमें बताया गया था कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को इस बार नुकसान हो रहा है। दरअसल, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं फलोदी सट्टा बाजार ने इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें मिलने की बात कही। वहीं भाजपा को 25 से 35 सीटें और कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की भी भविष्यवाणी की। इस लिहाज से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार तो बनती दिख रही थी, लेकिन उसके वोट प्रतिशत में भारी नुकसान भी बताया गया।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सी वोटर के स्नैप पोल में लोगों से पूछा गया कि क्या वो दिल्ली में सरकार बदलना चाहते हैं। इसपर 15 जनवरी तक मिले आंकड़ों में 49 प्रतिशत लोगों ने दिल्ली में सरकार बदलने की बात कही। जबकि 51 प्रतिशत लोगों ने आम आदमी पार्टी को ही मौका देने की बात कही है। जबकि इससे पहले 6 जनवरी तक मिले आंकड़ों में 46 प्रतिशत लोगों ने सरकार बदलने पर हामी भरी थी। जबकि 49 प्रतिशत लोगों ने सरकार नहीं बदलना चाहते वाला ऑप्शन चुना था। यानी छह जनवरी के बाद वाले आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को थोड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
सी वोटर सर्वे के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जो लोग दिल्ली में सरकार बदलना चाहते हैं, वो किसके पक्ष में जाएंगे? इसपर सी वोटर के यशवंत देशमुख बताते हैं "पहले कहा जाता था कि अगर कांग्रेस के वोट घटेंगे तो आम आदमी पार्टी को फायदा होगा, लेकिन इस बार ये फायदा बीजेपी को होता हुआ नजर आ रहा है। यानी अब जो कांग्रेस के वोटर दिल्ली में सरकार बदलना चाहते हैं। वो बीजेपी को भी वोट देकर आ सकते हैं।" ऐसे में इस बार भी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को शामिल किया गया है। इसके अलावा 40 स्टार प्रचारकों की सूची में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है। जबकि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, गुलाब सिंह और ऋतुराज झा, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, रघुविंदर शौकीन, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत समेत आप सरकार के तमाम मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Jan 2025 04:46 pm
Published on:
20 Jan 2025 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
