4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले ‘आप’ की एक और गारंटी..अरविंद केजरीवाल ने RWA को फंड देने का किया ऐलान

Arvind Kejriwal New Promise: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और घोषणा की है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद आरडब्‍ल्यूए (RWA) को फंड देने का ऐलान किया। इस फंड से कॉलोनियों में सिक्योरिटी गार्ड रखे जा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 10 Jan 2025, 1:10 PM IST

Arvind Kejriwal New Promise: चुनाव से पहले 'आप' की एक और गारंटी..अरविंद केजरीवाल ने RWA को फंड देने का किया ऐलान

Arvind Kejriwal New Promise: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत के बीच अरविंद केजरीवाल ने नई घोषणा की है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली वालों से नफरत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डरती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में आरडब्‍ल्यूए (RWA) अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड रख सकेगी। इसका खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा"

शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा "भाजपा ने दिल्ली को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है। दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग, गैंगवार हो रहे हैं। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। अपनी नफरत के कारण ही वे पिछले 25 सालों से दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं। मैंने दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाया है कि AAP की सरकार बनने पर RWA को दिल्ली सरकार से फंड मिलेगा। ताकि वे अपने-अपने इलाकों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर सकें। भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है। कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्या के नाम पर पूर्वांचल और दलितों के वोट काट रही है।"

फर्जी वोट बनवाने के आरोप पर भड़की भाजपा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया। इसपर भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ‌सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नमक हराम हैं। अरविंद केजरीवाल ने हमेशा किसी न किसी को धोखा दिया है। अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति को भी अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल का ‘सनातनी’ दांव, भाजपा के ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ के जवाब में नई घोषणा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद फर्जी है और धोखेबाज है। वह कहता है कि बिहार और यूपी का आदमी जो 500 रुपये का टिकट कटाकर आता है और 5 लाख का इलाज कराके जाता है। उसे दिल्ली में घुसने नहीं देंगे। यह फर्जी आदमी जिस थाली में खाता है, उसी में छेद करता है। इस आदमी ने अन्ना हजारे को धोखा दिया। यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया। इस आदमी ने रिक्शा वालों और ऑटो वालों को धोखा दिया। इसने कहा था कि यदि 2025 तक यमुना साफ नहीं होगी तो मैं वोट नहीं मांगूंगा। आज यह आदमी वोट मांगने के लिए दर-दर भटक रहा है। आप यूपी और बिहार वालों को फर्जी कह रहे हैं।"

पूर्वांचल के लोगों की मेहनत से हुआ दिल्ली का विकास

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा "आज जिन्हें आप फर्जी वोटर कह रहे हैं। उन्होंने ही आपको मुख्यमंत्री बनाया है। अब यही लोग आपको सबक सिखाएंगे। यूपी और बिहार के लोग आते हैं तो अपनी मेहनत से दिल्ली के विकास में योगदान देते हैं। इन्हीं लोगों ने आपको दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। आखिर अरविंद केजरीवाल को अब किसलिए सत्ता चाहिए। यह आदमी अब क्या लूटने के लिए सत्ता चाहता है। अबकी बार दिल्ली की जनता इन्हें सबक ‌सिखाएगी।"

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़