26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्‍ली: घूमनहेड़ा के आचार्य सुशील गौशाला में मृतक गायों की संख्‍या बढ़कर 48 पहुंची, डॉक्टरों की टीम तैनात

दिल्ली के चावला इलाके में स्थिति आचार्य सुशील गौशाला में बीते दो दिनों के अंदर 36 गायों की मौत का आंकड़ा अब बढ़कर 48 हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 28 Jul 2018, 7:00 PM IST

घूमनहेड़ा के आचार्य सुशील गौशाला में मृतक गायों की संख्‍या बढ़कर 48 पहुंची

दिल्‍ली: घूमनहेड़ा के आचार्य सुशील गौशाला में मृतक गायों की संख्‍या बढ़कर 48 पहुंची, डॉक्टरों की टीम तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चावला इलाके में स्थिति आचार्य सुशील गौशाला में बीते दो दिनों के अंदर 36 गायों की मौत का आंकड़ा अब बढ़कर 48 हो गई है। हालांकि गौशला में फिलहाल डॉक्टरों की टीम मौजूद है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गायों की मौत की वजह क्या है। दूसरी और इस मामले को लेकर अब स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भड़क गया है। शुक्रवार को सूचना पाकर गौशाला पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर एक साथ इतने गायों कि मौत कैसे हुई। क्या इसके पीछे कोई साजिश है या फिर प्राकृतिक तौर पर गायों की मौत हुई है। इन सबके बीच डॉक्टरों की एक टीम भी गौशाला में मौजूद है जो इस बात का पता कर रही हैं कि गायों की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है या फिर किसी अन्य वजह से।

दिल्ली: दो दिन के अंदर 36 गायों ने गौशाला में तोड़ा दम, सरकार ने 24 घंटे में जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश

गांव वालों ने गौशाला प्रबंधन पर लगाया आरोप

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुरूआती जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों का कहना है कि संभवतः गायों की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। हालांकि अभी जांच-पड़ताल जारी है। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून का सीजन आ चुका है और देशभर में भारी बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में भी बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है लेकिन इस के बावजूद भी प्रशासन की ओर से गौशाला में कोई उचित प्रबंधन नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गायों की मौत किसी बीमारी के कारण नहीं बल्कि प्रबंधन की लापरवाही से मरी है क्योंकि गौशाला में गायों की रखरखाव ठीक से नहीं होती है।

भूख से बच्चियों की मौत: चौंकाने वाला सच आया सामने, मकान मालिक ने दिखाई थी हैवानियत

इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जहां पर एक साथ इतने गायों ने दम तोड़ा हो। इससे पहले अलीराजपुर जिले के गौशाला में भी गायों की मौत की खबर आई थी। कुछ दिनों पहले नानपुर में गोपाल गौशाला में दो दिन के भीतर 25 गायों की मौत हो गई थी। हालांकि भी इस मामले की जांच चल रही है। जबकि डॉक्टरों की एक टीम ने जांच पड़ताल के बाद कहा था कि फूड प्वाइजनिंग के कारण ही गायों की मौत हुई है। कुछ इसी तरह का मामला अब यहां भी सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गौशाला को चलाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान मिलता है, लेकिन उसके बाद भी गायों को गंदगी में रखा जाता है और उनके खाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घटना हुई थी जहां पर करीब 250 गायों की मौत हो गई थी जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग