22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन विस्टा में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े

Operation Vista: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन विस्टा के तहत वीजा और यात्रा दस्तावेजों की अवधि खत्म होने के बाद भी रह रहे 18 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Operation Vista

पकड़े गए विदेशी नागरिक के साथ पुलिस टीम। फोटो- आईएएनएस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन विस्टा के तहत वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान आउटर जिले में 18 विदेशी नागरिक ऐसे मिले, जिनके पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

वैधता अवधि समाप्त पाई गई

पुलिस के अनुसार पकड़े गए विदेशी नागरिकों में थाईलैंड के 9, नाइजीरिया के 4, बांग्लादेश के 3, युगांडा का 1 और गिनी का 1 नागरिक शामिल है। इनके पासपोर्ट और वीजा की जांच में उनकी वैधता अवधि समाप्त पाई गई। संबंधित आव्रजन अधिकारियों और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सहयोग से इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि विदेशी नागरिकों के सत्यापन और अवैध रूप से रह रहे लोगों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई आउटर जिले के विदेशी प्रकोष्ठ ने स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से की।

जुटाई जा रही खुफिया जानकारी

अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार सत्यापन कर रही हैं और ऐसे लोगों की पहचान के लिए खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे हैं। आउटर जिले के विदेशी प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक सुंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में हेड कांस्टेबल उमेद, रविंदर और आशीष, कांस्टेबल रोहित और सुमेर तथा महिला कांस्टेबल रेणु शामिल थीं। अभियान पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार एक विशेष सत्यापन अभियान के दौरान विदेशी प्रकोष्ठ को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी इलाके में रह रहे हैं और जल्द ही दूसरी जगह जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पीरागढ़ी चौक और डीडीए पार्क के आसपास पहुंची और निगरानी शुरू की। पुलिस की मौजूदगी देखकर कुछ संदिग्ध वहां से निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

तीनों को हिरासत में लिया

उनकी पहचान शिहाब संजिद, मोहम्मद अरमान मियां और मेहदी हसन रब्बी के रूप में हुई। तीनों बांग्लादेश के निवासी हैं। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान वे कोई वैध पहचान पत्र या यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उनके पास मिले पासपोर्ट और वीजा की जांच में उनकी वैधता अवधि समाप्त पाई गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया। उनके निर्वासन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

एक अन्य सत्यापन अभियान में पश्चिम विहार ईस्ट थाना, निहाल विहार थाना और आउटर जिले के विदेशी प्रकोष्ठ की टीमों ने इलाके में रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों की जांच की। इस दौरान 15 विदेशी नागरिकों को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया। इनमें थाईलैंड के 9, नाइजीरिया के 4, युगांडा का 1 और गिनी का 1 नागरिक शामिल था। पुलिस के अनुसार, जांच में इनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा की अवधि भी समाप्त पाई गई। निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने के मामले में इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग