दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में 356 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें 186 सब इंस्पेक्टर (SI) और 170 आइसोलेटेड पोस्ट शामिल हैं। आइसोलेटेड पोस्ट में रेडियो टेक्नीशियन, टेलीफोन एक्सचेंज ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, स्टोर क्लर्क आदि आते हैं। 186 सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए बीते साल 4 मार्च को विज्ञापन निकाला गया था। इसके बाद आठ मार्च 2025 को इसके लिए परीक्षा भी हो चुकी है। अब SSC से परिणाम जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। जबकि आइसोलेटेड पोस्ट के लिए 83 कर्मचारी चयनित हो चुके हैं। इन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।