26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, वक्त रहते बाढ़ से बचाए गए 15 लोग

उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही तेज बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। वह खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। वहीं, बुराड़ी में यमुना किनारे श्मशान घाट के पास 15 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे, जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने इन लोगों को बचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 9:34 AM IST

yamuna

दिल्ली: खतरे के निशान पर यमुना का जलस्थर, वक्त रहते बाढ़ से बचाए गए 15 लोग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कभी सुखे जैसे हालात झेल रही यमुना कुछ दिनों से उफान पर है। इसकी वजह उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही तेज बारिश है। तेज बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना के तटवर्ती इलाकों समेत दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की आशंका जताई जा रही है। वहीं, यमुना में बाढ़ के चलते बुराड़ी इलाके में एक बड़ी घटना होत-होते टल गई।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: यमुना के उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, 10 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया

बुराड़ी में लटना बढ़ा हादसा

बता दें कि बुराड़ी में यमुना किनारे श्मशान घाट के पास 15 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे। दरअसल, यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की तरफ से चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इन लोगों ने इस चेतावनी की अंदेखी करते हुए, वहां से झोपड़ियां नहीं उठाई थी। तेजी से बढ़ रहे यमुना के जलस्तर कारण उसका पानी उनकी झोपड़ियों तक आ गया और वहां मौजूद लोग फंस गए।

सुरक्षित निकाले गए लोग

बाढ़ में फंसा देख आसपास के लोगों ने तुरंत ही सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 1077 पर कॉल किया। मदद के लिए पहुंची एनडीएमए की टीम ने वक्त रहते फंसे हुए लोगों को वहा से सुरक्षित निकाला। बता दें कि इन लोगों में 7 महिलाएं, 6 बच्चे और 2 पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें-पुलिसकर्मियों एक व्‍यक्ति का अपहरण कर मांगी फिरौती, दिल्‍ली पुलिस ने ही बचाया

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है यमुना का पानी

पूर्वी और शाहदरा जिलों के डीएम ने बताया कि 15 लोग यमुना के पानी में फंस गए थे। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है , जिसकी वजह से वे लोग वहां से नहीं निकल पा रहे थे। डीएम ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कई बार अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन इन लोगों ने अर्लट को गंभीरता से नहीं लिया। जब यमुना का जलस्तर स्तर तेजी से बढ़ने लगा तब उन लोगों ने वहां से निकलने का फैसला किया और मदद मांगी। लोगों को फंसा देख अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला गया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग