28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आशीष सूद…दिल्ली के शिक्षा मंत्री को लेकर पूर्व सीएम ने किया बड़ा दावा

Fee Hike Case in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने शिक्षामंत्री आशीष सूद पर बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिक्षामंत्री ने अपने आवास पर बैठक में स्कूलों को हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की छूट दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 9 Apr 2025, 1:57 PM IST

Fee Hike Case in Delhi: 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आशीष सूद…दिल्ली के शिक्षा मंत्री को लेकर पूर्व सीएम ने किया बड़ा दावा

Fee Hike Case in Delhi: 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आशीष सूद…दिल्ली के शिक्षा मंत्री को लेकर पूर्व सीएम ने किया बड़ा दावा

Fee Hike Case in Delhi: दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सदन में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के शिक्षामंत्री आशीष सूद पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने सूद की प्राइवेट स्कूलों के मालिकों के साथ बैठक का दावा करते हुए कहा कि सूद ने फीस बढ़ाने के लिए छूट देने का वादा किया है। आतिशी ने बताया कि 6 अप्रैल को मंत्री के घर पर हुई इस बैठक में स्कूल मालिकों को यह भरोसा दिया गया कि उन्हें हर साल 10 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का अधिकार मिलेगा।

आतिशी ने क्या कहा?

आतिशी ने प्राइवेट स्कूलों और भाजपा सरकार के बीच कथित साठगांठ का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "हमें एक बड़ी खबर मिली है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 6 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे आशीष सूद जी के निवास पर प्राइवेट स्कूलों के मालिकों के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में स्कूल मालिकों को आश्वासन दिया गया कि उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी। उन्हें बताया गया कि फिलहाल माता-पिता के प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने की वजह से मामला गरम है, लेकिन जैसे ही स्थिति शांत होगी, दिल्ली सरकार की ओर से एक आदेश जारी किया जाएगा, जिसके तहत दिल्ली के हर प्राइवेट स्कूल को हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें : मैं आतिशी जी से आग्रह करता हूं…भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का ‘आप’ पर बड़ा हमला

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में कभी भी प्राइवेट स्कूलों को ऐसी छूट नहीं दी गई थी। वह बताती हैं कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 वर्षों से इन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ संघर्ष कर रही थी, उनकी फीस को नियंत्रित रख रही थी, कोर्ट में इनसे लड़ाई कर रही थी और ऑडिट करवा रही थी। गलत फीस लेने पर रिफंड भी करवाए गए थे। अब, जैसे ही मामला ठंडा होगा, इन्हें फीस बढ़ाने की खुली छूट देने का आश्वासन दिया जा रहा है।

‘आप’ नेता ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद से तीन सवाल पूछे और यह जानने की कोशिश की कि उन्होंने प्राइवेट स्कूलों से कितना पैसा लिया है। आतिशी ने कहा, “मैं दिल्ली के शिक्षा मंत्री, या कहें कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के शिक्षा मंत्री से यह सवाल पूछती हूं कि क्या 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे उनके घर कोई बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली के बड़े प्राइवेट स्कूल के मालिक शामिल हुए थे?

दूसरा सवाल है, क्या प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने का अधिकार देने का आश्वासन दिया गया था? क्या इन स्कूलों से दिल्ली के माता-पिताओं को धोखा देने के लिए आपने कितने पैसे लिए हैं? आपने इन स्कूलों के मालिकों से कितना पैसा लिया है, यह दिल्लीवासियों को सही-सही बताएं।” एक दिन पहले सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने के लिए काम कर रही एक संस्था के अध्यक्ष भाजपा का पदाधिकारी है।

आशीष सूद कर चुके हैं जांच की घोषणा

दूसरी दिल्ली के शिक्षामंत्री आशीष सूद फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ जांच करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। बीते सोमवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा था कि मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूद ने पिछली ‘आप’ सरकार पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के दौरान कुछ स्कूलों में फीस बढ़ाने के मामलों पर आंखें मूंदकर बैठे रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 1600 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी, रेखा सरकार के एक्‍शन पर ‘आप’ ने किया पलटवार

मंत्री ने बताया कि इन स्कूलों की सूची तैयार की गई है और जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के 1,677 प्राइवेट स्कूलों में से केवल 75 का ही वार्षिक ऑडिट किया गया है। सूद ने कहा, “स्कूलों द्वारा साल दर साल फीस बढ़ाने की जांच की जा रही है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अगले 10 दिनों में सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का डेटा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।”

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग