इस साल जर्मनी की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक जर्मनी की अपनी यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। बताते चलें, भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) के छठे संस्करण के लिए पीएम मोदी की अंतिम जर्मनी यात्रा 2 मई 2022 को हुई थी।