दरअसल, IAS सोमेश उपाध्याय ने थॉमस कप में मिली जीत के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मच्छर मारने वाले रैकेट की तस्वीर पोस्ट की। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंडोनेशियन हैरान हैं कि भारतीय बैडमिंटन में उनसे बेहतर कैसे हो गए।" तो वहीं उनके इस ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने इसी पर जवाब दिया। अमित मिश्रा ने लिखा कि ये ना सिर्फ गलत संदर्भ में लग रहा है, बल्कि बैडमिंटन के हीरो ने जो उपलब्धि हासिल की है उसका भी अपमान है।