सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ वीडियो वायरल हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शरीफ और उनका शिष्टमंडल पिछले गुरुवार को जैसे ही मदीना में पैगंबर की मस्जिद पर पहुंचा, वैसे ही कुछ जायरीन ‘चोर' और ‘गद्दार' कहकर उसके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इन जायरीनों को इमरान का समर्थक माना जा रहा है।