ये ट्रेन नंगल से डैम तक चलती है और दिन में दो चक्कर लगाती है। इस ट्रेन में सफर करते वक्त आपको ना तो कोई टीटीई मिलेगा, ना ही कोई हॉकर। इस ट्रेन की खास बात ये है कि इसके कोच लकड़ी के बने हुए हैं। यह ट्रेन डीजल इंजन पर चलती है, जिसमें हर रोज 50 लीटर डीजल खर्च हो जाता है। पहले इस ट्रेन में 10 बोगियां हुआ करती थीं, लेकिन अब सिर्फ 3 बोगियां ही रह गई हैं। जिसमें से एक बोगी पर्यटकों के लिए और एक बोगी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।