सोशल मीडिया पर बिहार सीएम नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री RCP सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं से जुड़ा एक फोटो सामने आया था, जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर कई लोग इसे शेयर करने लगे। इस फोटो के जरिए दावा किया जा रहा था कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि RCP सिंह BJP में शामिल हो गए हैं। RCP सिंह के JDU छोड़ BJP में शामिल होने की चर्चा जंगल के आग की तरफ फैल गई। मगर अब BJP ने सोमवार को RCP सिंह के BJP में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने हैदराबाद आए थे।