1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

600 रुपये की साड़ी पहनकर Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! बोलीं – ‘गुलाम नहीं…’

अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस बार अपनी साड़ी को लेकर सुर्खियों में आ गई है। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस ने 600 रुपये की साड़ी पहनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 16 Oct 2022, 12:13 PM IST

600 रुपये की साड़ी पहनकर Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

600 रुपये की साड़ी पहनकर Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व महिला प्रधानमंत्री 'इंदिरा गांधी' (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कंगना 600 रुपये की कॉटन की साड़ी पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है और अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'यह साड़ी मैंने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी है। स्टाइल किसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं है। राष्ट्रवादी बनिए...खुद का प्रचार कीजिए। आपका हर काम देश को फायदा पहुंचाने वाला होना चाहिए। लोकल चीजें खरीदें...इससे कई परिवारों का पेट भरता है। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद'।

कंगना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। जहां कंगना के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोलर्स उनको ट्रोल करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कंगना इंडस्ट्री की दुनिया से लेकर राजनीति की दुनिया पर अपनी राय रखती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar से पहले Kartik Aaryan से 'जुबां केसरी' बुलवाना चाहती थी 'गुटखा कंपनी'!


उनके बयानों को लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन कंगना को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता और वो अपनी बात पर अड़ी रहती हैं। वहीं अगर उनके फिल्म 'इमरजेंसी' के बारे में बात की जाए तो, फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर जैसे कई दिगग्ज कलाकार नजर आने वाले हैं।

फिल्म से इस स्टार्स के लुक सामने आ चुके हैं। इसके अलावा और स्टार्स के लुक्स सामने आने बाकी है। बता दें कि ये फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले कंगना को फिल्म 'धाकड़' में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने चुराया TEDx स्पीच!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़