7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के खिलाफ एफआइआर में पुलिस ने जिनके बयान को बनाया था आधार, उन्‍होंने बताया साजिश

पुलिस के दावों के उलट केजरीवाल के निजी सचिव कहते हैं कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दायर की गई चार्जशीट बड़ी साजिश का हिस्‍सा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:26 PM IST

arvind kejriwal

केजरीवाल के खिलाफ एफआइआर में पुलिस ने जिनके बयान को बनाया था आधार, उन्‍होंने बताया साजिश

नई दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में अब नया मोड़ सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ इसी आधार पर चार्जशीट दायर किया था कि उनके करीबियों ने ही यह कहा था। उत्तरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी हरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी थी कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव और विवेक से पूछताछ की गई थी और उनके ही बयानों के आधार पर ही उन्हें सरकारी गवाह बनाया गया है। पुलिस ने यह दावा किया था कि इन लोगों ने मारपीट की बात कबूल की है और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के खिलाफ बयान दिया है। लेकिन पुलिस के दावों के उलट केजरीवाल के निजी सचिव कहते हैं कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दायर की गई चार्जशीट बड़ी साजिश का हिस्‍सा है।

निजी सचिव ने ट्वीट कर बताया साजिश
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने यह ट्वीट चार्जशीट फाइल होने के बाद पुलिस के बयान के संदर्भ में दिया है, जिसमें पुलिस ने कहा था कि उसने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्रियों के करीबियों के आधार पर ही उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसी पर ट्वीट करते हुए विभव कुमार ने ट्वीट किया- दिल्ली पुलिस मोदी जी के इशारे पर केजरीवाल जी को बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाना चाहती है। उन्‍होंने यह भी लिखा कि उन्‍होंने पुलिस को यही बताया था और अदालत में भी यही बोलूंगा। जहां जरूरत पड़ेगी खुल कर कहूंगा कि ये मुख्यमंत्री के खिलाफ बड़ी साजिश है।

लिखा- मोदी जी हारे सभी केस
विभव कुमार यहीं पर नहीं रुके। उन्‍होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया- अभी तक मोदी जी ने जितने केस हमारे खिलाफ किए, वह सभी केस हार गए। अगर ये केस भी मोदी जी हार गए तो क्या वो दिल्ली के लोगों से माफी मांगेंगे?