21 साल की उम्र में आरिफा ने तैरकर पेरियार को पार किया था। जिस इलाके में आरिफा रहती है वहां हर साल बाढ़ आ जाती है, ऐसे कई लोग फंस जाते हैं जिन्हें तैरना नहीं आता, इसलिए उनके दो लड़के लोगों की मदद करते हैं, वे भी तैरना जानते हैं। इतने सालों के बाद जब 70 साल की आरिफा को इस उम्र में दूसरा मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को जाने नहीं दिया। उन्होंने सोचा क्यों ना इस बार कुछ नया किया जाए।