चर्चित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साजिशकर्ताओं ने इस मामले को और भी उलझा दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम को संदेह था कि यह हत्या अंतर-गिरोह प्रतिद्वंदिता का परिणाम है। पुलिस इस हत्या में उत्तर भारत में सक्रिय तीन गिरोहों की संलिप्तता की जांच कर रही है, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, दविंदर बंबिहा गिरोह और नीरज बवाना गिरोह शामिल है। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस ने शुरुआती जांच में कहा था कि सिद्धू की मौत में उसका और उसकी गैंग का हाथ नहीं था। मगर अब लॉरेंस ने सिंगर को मारने की बात कबूल ली है।