केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली में मौजूद ऐतिहासिक कुतुब मीनार परिसर की खुदाई के निर्देश दिए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को कुतुब मीनार में मूर्तियों की आइकोनोग्राफी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई फैसला उनके मंत्रालय ने नहीं लिया है। किशन रेड्डी ने कहा कि ASI की ओर से कुतुब मीनार परिसर में कोई भी खुदाई नहीं की जाएगी। अभी तक इस बारे में हमने कोई भी डिसीजन नहीं लिया है।