30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मॉडल को पहले ही पता चल जाती है भविष्य की घटनाएं, मर चुके लोग करते है मदद, पिता की मौत को 2 हफ्ते पहले था देखा

अब तक दुनिया में कई लोग ऐसा दावा कर चुके हैं कि उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभासा पहले ही हो जाता है। इस बार एक महिला ने दावा किया कि वो भविष्य में होने वाली चीजें पहले से ही देख लेती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 Apr 2022, 4:27 PM IST

इस मॉडल को पहले ही पता चल जाती है भविष्य की घटनाएं, मर चुके लोग करते है मदद, पिता की मौत को 2 हफ्ते पहले था देखा

इस मॉडल को पहले ही पता चल जाती है भविष्य की घटनाएं, मर चुके लोग करते है मदद, पिता की मौत को 2 हफ्ते पहले था देखा

ऐसे बहुत से लोग दुनिया में हैं जो ये दावा करते हैं कि किसी भी घटना के होने से पहले उन्हें पहले ही पता लग जाता है। मगर इस बात में कितनी सच्चाई होती है इसका कोई प्रमाण अब तक नहीं मिला है। वहीं हाल में एक एडल्ट मॉडल ने एक चौंकाने वाला दाव किया है, उसकी बातों को सुनकर कम ही लोग इस बात पर विश्वास कर पा रहे हैं। मॉडल का कहना है कि उसे भविष्य में होने वाली बुरी घटनाओं के बारे में पहले ही आभास हो जाता है। मॉडल ने कहा कि परिवार के मर चुके लोग सपने में आकर उसे आने वाली बुरी परिस्थितियों से सचेत करते देते हैं।

कनाडा में पैदा हुई 24 वर्षीय ओन्लीफैंस मॉडल एलिस इरविंग के किए जा रहे इन दावों के बारे में जानकर लोग हैरान हैं। 'डेली स्टार' से बात करते हुए एलिस ने अपनी जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया है। वो खुद को एक 'विच' यानी डायन बताती है, क्योंकि उन्हें भविष्य में होने वाली चीजों के बारे में पहले ही पता चल जाता है।

एलिस ने डेली स्टार से कहा कि आज के वक्त में डायन होने के वो मायने नहीं हैं जो पहले थे। एलिस का कहना है कि बचपन से ही उसकी आभास करने की शक्ति और अंतर्ज्ञान दूसरों से काफी ज्यादा था। इसके साथ ही उन्होंने एक दावा यह भी किया की अपने पिता की मौत का आभास पहले ही हो गया था।

मॉडल ने बताया कि जब वो 12 साल की थी तब उसके पिता को किसी ने गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत से 2 हफ्ते पहले ही उसे ये सपना आ गया था कि पिता मरने वाले हैं। ये बाते उन्हें कैसे पता चलती है इस बारे में बात करते हुए एलिस ने कहा कि सके सपने में मरे परिजन आते हैं और उससे बात करते हैं।

यह भी पढ़ें: शिवसेना लीडर संजय राउत ने देश में सांप्रदायिक हिंसा के प्रकोप पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

एलिस ने कहा कि सपने में उनके माता-पिता, दादा-दादी आकर एक नाम बता कर सचेत करते हैं की उनके साथ कुछ होने वाला है या वो इंसान सही नहीं है। कुछ दिनों बाद वो उसी नाम के शख्स से जब मिलती है तब उन्हें इस बात का ख्याल आता है की वाकई ये सच में कुछ है।

मॉडल एलिस ने बताया कि कोई भी इंसान अपने दिमाग की आवाज को सुन सकता है बस शर्त ये होती है की उसे उन चीजों से दूर रहना पड़ेगा जो उसके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, चाहे वो ड्रग्स हो, शराब हो या सिगरेट या कुछ और। बस इस सब चीजों को उन्हें छोड़ना होगा तब जाकर वो अपने दिमाग की बातों को सुन सकता है। अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो ये वो सिग्नल देगी जिले अगर आप फॉलो करेंगे तो किसी को भी जीवन से जुड़े राज के बारे में पता कर सकते है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बढ़ते तापमान से मिली राहत, दक्षिण भारत के इन राज्यों में भी बारिश होने की सम्भावना

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़