केन्द्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दिए जाने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से ये नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, जस्टिस एस एस शिन्दे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विपिन सांघी उत्तराखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अमजद ए सैयद को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस आर एम छाया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस उज्ज्वल भुयान को तेलंगाना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं।