मीडिया ने नीतीश कुमार से यह सवाल किया कि लालू यादव के ठिकानों पर जो छापेमारी की गयी है उसे बदले की भाव से देखे जाने का आरोप है। सीएम इस विषय को कुछ भी राय देने से किनारे दिखे। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी को लेकर वो कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा, "उसके बारे में हमलोगों को क्या कहना है, जो किया है रेड वही न बताएगा ..उसके बारे में ना हम लोगों को पता है, न जानकारी है।"