CRPF Exam:: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के आयोजन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर यह निर्णय लिया गया है। सीएपीएफ में 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों के साथ-साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमे असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तेलुगु, ओडिया, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी शामिल हैं। अब उम्मीदवारों के पास इन भाषाओं में भी परीक्षा देने का विकल्प होगा।