दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर साल 2020 में मनीष सिसोदिया को भाजपा के रविंद्र नेगी ने कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि रविंद्र नेगी महज 3207 वोटों से चुनाव हार गए थे। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज वीआईपी सीट बन गई है, क्योंकि यहां से वायरल शिक्षक अवध ओझा की सियासी पारी का आगाज हो रहा है। साल 2020 में मनीष सिसोदिया को 70,163 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के रविंद्र नेगी को 66,956 वोट प्राप्त हुए थे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण रावत को 2,802 वोट मिले थे। जीत का अंतर मात्र 2.2% था।