सोशल मीडिया पर एक प्लेन क्रैश का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहा है। वीडियो में दिखाए गए इस हादसे ने इस कथन को पूरी तरह से सही ठहराया है कि इंसान कुछ हद तक हादसों को होने से रोक सकता है। बस उसे घटना से को होने से रोकने के लिए सतर्क रहना जरूरी है, जिससे वो अगर रोक नहीं सकता तो कम से कम उसके असर को कम कर सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश होने से चंद सेकेंड पहले पायलट अपनी जान बचाने में सफल हो जाता है।