पीएम मोदी ने कहा, "लंबे समय तक भारत में शासन करने वाली पार्टियां अब गिरावट की ओर हैं। हमें उनका उपहास नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी गलतियों से सीखना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन उनकी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी हमनें बनवाई। हमारी सोच लोकतांत्रिक है, इसीलिए जब हमनें प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया तो देश के सारे प्रधानमंत्रियों को हमने उसमें स्थान दिया। आजकल कईं राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उसपर न तो हास्य करना है और न व्यंग्य करना है। हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें जो उन्होंने किया।"