31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM नरेंद्र मोदी ने लिया लालू यादव की सेहत का हाल, तेजस्वी यादव को किया फोन, फिर कही ये बात

लालू यादव की तबीयत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर हाल जाना है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव की हेल्थ की जानकारी ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Jul 2022, 10:43 PM IST

Prime Minister Narendra Modi called Tejaswi Yadav, asked about RJD Supremo Lalu Prasad Yadav health

Prime Minister Narendra Modi called Tejaswi Yadav, asked about RJD Supremo Lalu Prasad Yadav health

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। वह पटना में राबड़ी आवास में सीढ़ियां चढ़ते हुए लालू प्रसाद यादव पैर फिसलने की वजह से गिर गए थे। इस दौरान लालू यादव की कमर और कंधे में गहरी चोट आई थी। वहीं लालू यादव की तबीयत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर हाल जाना है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव की हेल्थ की जानकारी ली है।

पीएम मोदी ने आज शाम तेजस्वी यादव को फोन किया था और लालू प्रसाद यादव के हेल्थ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बताया जा रहा है कि जिस वक्त प्रधानमंत्री का फोन आया उस समय तेजस्वी यादव पारस अस्पताल में अपने पिता लालू यादव के पास ही थे। तब तेजस्वी यादव डॉक्टरों से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में राय मशविरा ले रहे थे।

लालू यादव का इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है। वहीं, उन्हें देखने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने को लेकर नेताओं का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी अफ्रीका से भारत पहुंचा नैरोबी मक्खी का प्रकोप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में सैकड़ों लोग संक्रमित

बता दें, लालू यादव के कंधे में फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें प्लास्टर चढ़ा दिया था। लेकिन उसी रात बाद में तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें पटना के ही एक प्राइवेट पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद तेजस्वी यादव ही गाड़ी में पिता लालू को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: 12 जुलाई को झारखंड जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन