कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि राहुल गांधी को ले जा रही बस को अग्रसेन की बावली के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोककर उसके टायर की हवा निकाल दी। पार्टी ने पोस्ट में अपने कार्यकर्ताओं के लिए ‘बब्बर शेर’ शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के मुताबिक, यह कार्रवाई राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान हुई।