11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरीदाबाद का यह शख्‍स कहा जाता है मिनी अटल, देता है उन्‍हीं के जैसा भाषण

रणवीर सिंह चंदीला लंबे समय तक भाजपा के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। अब वह भाजपा छोड़ चुके हैं, लेकिन वह वाजपेयी के बड़े प्रशंसकों में से हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 17 Aug 2018, 6:55 PM IST

atal bihari vajpayee speech

फरीदाबाद का यह शख्‍स कहा जाता है मिनी अटल, देता है उन्‍हीं के जैसा भाषण

नई दिल्‍ली : शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्‍व में विलीन हो गए। इससे पहले भी वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन एनसीआर के इस इलाके में आज भी अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज सुनने को मिल जाती है। यह कोई कुदरत का करिश्‍मा नहीं, बल्कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बडौली गांव के रहने वाले रणवीर सिंह चंदीला का करिश्‍मा है। वह हू-ब-हू अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज की नकल उतार लेते हैं और उनकी ही तरह भाषण दे लेते हैं। अगर कोई उन्‍हें न देखे तो ऐसा लगता है कि खुद अटल बिहारी वाजपेयी भाषण दे रहे हैं। यही वजह है कि इलाके के लोग उन्‍हें उनकी नाम से नहीं, बल्कि मिनी अटल के नाम से पुकारते हैं।

ऐसे हुए प्रशंसक
बात 1981 की है, जब चंदीला दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक थे। 4 दिसंबर 1981 को महरौली कुतुब मीनार में अचानक बिजली चली गई थी, इस वजह से वहां जबरदस्‍त भगदड़ मच गई थी। इस दुर्घटना में 45 बच्चे मर गए थे। इसके ठीक बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा का आयोजन हुआ था, उस सभा को संबोधित करने अटल बिहारी वाजपेयी भी आए थे। उस भाषण को सुनने चंदीला भी गए थे। उनके मुताबिक, वाजपेयी ने अपने भाषण में कहा था कि वह आजकल रात को नींद से उठकर बैठ जाते हैं और उनकी आंखों के सामने हमेशा कुछ चित्र नाचते रहते हैं। इसमें कुतुब मीनार की घटना में मारे गए बच्चों के बस्ते, कपड़े, जूते आदि बिखरे होते हैं।

इस भाषण से इतना प्रभावित हुए कि हर सभा में जाने लगे
चंदीला बताते हैं कि वाजपेयी के इस भाषण से इतने मुतासिर हुए कि जब भी जहां भी वाजपेयी की सभा हो रही होती, वह वहां पहुंच जाते। इसके बाद उन्‍होंने नौकरी छोड़ दी और अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से ही भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद अभ्‍यास कर अटल शैली में भाषण देने लगे। जिसे बहुत पसंद किया जाने लगा। धीरे-धीरे वह भाजपा की सभाओं में भी अटल की शैली में भाषण देने लगे। लोगों को अटल शैली में उनका भाषण सुनना अच्‍छा लगने लगा। बाद में अटल स्टाइल में ही उनके होर्डिंग भी लगने लगे।

लंबे समय तक रहे हैं भाजपा के सक्रिय सदस्‍य
बता दें कि रणवीर सिंह चंदीला लंबे समय तक भाजपा के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। अब वह भाजपा छोड़ चुके हैं, लेकिन वह वाजपेयी के बड़े प्रशंसकों में से हैं। उनके निधन से वह बेहद दुखी हैं। उन्‍होंने ने भी वाजपेयी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।